नैनीताल BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: जिले के सभी मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, देखें पूरी सूची
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति तथा सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों से परामर्श के बाद जिले के विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा की कमान चंदन बिष्ट को सौंपी गई है, जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी कंचन उप्रेती को दी गई है। किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष गणेश शाह को बनाया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का नेतृत्व नन्हे कश्यप को सौंपा गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में रवींद्र बाली को नियुक्त किया गया है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान अली नकवी को दी गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा ने बताया कि ये नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद