लालकुआं: रेलवे स्टेशन तिराहे पर ऑटो चालकों और ठेले व्यापारियों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। रेलवे स्टेशन तिराहे में आड़े-तिरछे खड़े होने वाले ऑटो, विक्रम और ई- रिक्शा के चलते रोजाना विवाद एवं झगड़ा होना अब आम बात हो गयी है, रविवार की दोपहर टेंपो चालकों एवं ठेले व्यवसाईयों में हुए खूनी संघर्ष में कई युवक चोटिल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे रेलवे स्टेशन तिराहे पर बरेली वाली ट्रेन आने के दौरान तमाम ऑटो विक्रम और ई-रिक्शा वालों ने अपने वाहन आड़े-तिरछे लगा दिए थे, इसी बीच उनकी उक्त तिराहे पर फल एवं मूंगफली का व्यवसाय करने वाले ठेली वालों से बहस हो गई, और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

इसके बाद जिसके हाथ में जो आया उसने सामने वाले पर प्रहार कर दिया, जिसमें कई युवकों के सिर एवं कई के चेहरों पर गंभीर चोट आने से दो युवक लहू लुहान हो गए, जबकि अन्य कई युवकों को गुम चोट आई है। लगभग आधे घंटे तक चली मारपीट की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला, तथा दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर मामले की जांच की। बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन तिराहा और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के समीप रेल गाड़ियों के आवागमन के दौरान भारी भीड़ होने के चलते दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना हुआ है, परंतु अब तक पुलिस प्रशासन की नजर इस ओर नहीं गई है, जिसके चलते कभी भी कोई गंभीर अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad