कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

लालकुआं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगारी आज अपनी चरम सीमा पर है और भ्रष्टाचार पर सरकार कोई लगाम नहीं लगा सकी है। साथ ही जनता को भारत जोड़ो यात्रा के तहत जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है क्योंकि भाजपा सरकार में आम जनमानस त्रस्त है और सरकार की विफलता भारत जोड़ो यात्रा के तहत जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वही हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई के सद्भाव के तहत सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का काम भारत जोड़ो यात्रा कर रही है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, हरीश बिसौती, खीमानंद दुम्का, बीना जोशी, माया देवी, भगवान धामी, गिरधर बम, पुष्कर दानू, हरेंद्र क्वीरा, रमेश जोशी, उमेश कबडवाल, कैलाश दुम्का, प्रमोद कालोनी, हेमंत पाण्डे, राजा धामी, दीपक बत्रा, राजेंद्र खानवाल, आजम खान, बालम बिष्ट, रवि शंकर तिवारी, नंद किशोर कपिल, युवक कांग्रेस नेता भुवन पांडे, पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, योगेश उपाध्याय, राजेंद्र बिष्ट, पुष्कर दानू, राजेंद्र चौहान, पवन बिष्ट, कांग्रेस सेवा दल की बिमला जोशी, मुन्ना बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा दानू, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, संदीप पांडे, पप्पू चौहान, खुशाल सिंह मेहता, प्रदीप बथ्याल, राजकुमार शर्मा, सुनीता देवी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।