लालकुआं: भाजपा बिंदुखत्ता मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, नवीन पपोला की टीम में इन्हें मिली जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी ने बिंदुखत्ता मंडल की लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और जिला प्रभारी राजेश कुमार की ओर से घोषित कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला के नेतृत्व में कई नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: नैनीताल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, नाले उफनाए; दो घंटे थम गया जनजीवन

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र कोरंगा, हेमा कांडपाल, राकेश जोशी और आनंद रावल को जगह दी गई है। महामंत्री के रूप में महेश चंद्र फुलारा और पूरन बोरा को नियुक्त किया गया है। वहीं मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी हरीश लाल, त्रिलोक सिंह राणा, दीपा देवी और ललिता बहुगुणा को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) देहरादून: भ्रष्टाचार और अतिक्रमण पर सीएम धामी सख्त, दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही पर भी चेताया

कोषाध्यक्ष का दायित्व हरेंद्र रौतेला को सौंपा गया है, जबकि कार्यालय मंत्री के रूप में हरेंद्र बिष्ट, मीडिया संयोजक मनोज भंडारी, आईटी संयोजक प्रकाश जोशी और सोशल मीडिया संयोजक विपिन गिरी गोस्वामी को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी से झगड़ा पड़ा भारी, सालों ने पीट-पीटकर जीजा की ली जान

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की है।