बिंदुखत्ता में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत,…परिवार में मचा कोहराम
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही हैं। यहां मिट्टी ला रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में का लिया हैं।
जानकारी के अनुसार, यहां खुरियाखत्ता 12 नंबर निवासी महेश कार्की की पुत्री तनूजा कार्की उम्र 20 वर्ष स्कूटी द्वारा कार रोड कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने स्कूटी द्वारा जा रही थी कि जैसे ही वह हनुमान मंदिर अंबेडकर भवन के समीप पहुंची थी तभी पीछे से आ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, हल्की सी झपट लगने के चलते वह बीच सड़क में गिर गई और ट्रैक्टर का एक टायर उस पर चढ़ गया, जिसे नाजुक हालत में हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तनूजा की असमय मौत से उसके परिवार में गहरा शोक छा गया है।
बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना के कुछ देर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर लिया है परंतु उसमें मिट्टी नहीं लदी हुई थी।
इधर ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के चलते लोगों का सड़क पर चलना दुर्लभ हो गया है, अवैध खनन से लगे वाहन तेज चलते हुए बिंदुखत्ता की सड़कों में फर्राटे भर रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, उन्होंने तत्काल अवैध खनन में रोक लगाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!