लालकुआं: यहां पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ बिंदुखत्ता निवासी युवक को किया गिरफ्तार
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता निवासी युवक को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में लालकुआं पुलिस ने अभियुक्त प्रकाश राम पुत्र शेर राम निवासी शिवपुरी न 06 इमली घाट बिंदुखत्ता थाना लालकुआं उम्र 45 वर्ष को शिव मंदिर गेट इमली घाट से अवैध कच्ची शराब के 128 पाउच के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की है। इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उप निरीक्षक गौरव जोशी, आरक्षी तरुण मेहता एवं आरक्षी वीरेंद्र रौतेला सम्मिलित रहें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!