लालकुआं: यहां भीषण अग्नि कांड, कई दुकानें जलकर हुई राख

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। वीआईपी गेट के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जब मजदूरों की झोपड़ी में लगी आग ने विकराल रूप लेते हुए आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में कई दुकानें जलकर राख हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों के पीछे मजदूरों की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग फैलकर दुकानों तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।

घटना की सूचना मिलते ही सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक झोपड़ियों और दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था। इसके बाद उत्तराखंड अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर लालकुआं में फायर ब्रिगेड कार्यालय स्थापित करने की मांग की। यहां वन निगम के डिपो, इंडियन ऑयल डिपो और कई बड़े उद्योग होने के कारण आग लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। समय पर फायर ब्रिगेड न होने के कारण ऐसी घटनाओं में बड़ा नुकसान हो जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad