लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी माजिद अली ने खोला चुनाव कार्यालय, जनता से किया विकास का वादा,…देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी माजिद अली ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार तेज करते हुए अपना चुनाव कार्यालय खोला। उद्घाटन के दौरान माजिद अली ने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से वह नगर के विकास का नया मॉडल पेश करेंगे।

माजिद अली ने कहा कि वह नगर के हर वर्ग के साथ मिलकर काम करेंगे और यहां की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालेंगे। उन्होंने जनता से वादा किया कि उनके जीतने पर क्षेत्र में रोजगार के अवसर, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पेयजल और स्वच्छता जैसी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया और माजिद अली को अपना समर्थन दिया। उनका कहना है कि माजिद अली क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आए हैं और वह नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे

इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नेता मौजूद रहे। माजिद अली ने जनता से अपील की कि वे नगर के विकास के लिए उन्हें मौका दें और नगर के हर क्षेत्र को आगे ले जाने का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad