लालकुआं : यहां अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गटका ज़हर, उपचार के दौरान हुई मौत,…..परीजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों से उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई।
परिजनों ने बताया कि मृतक बीती रात खाना खाकर कमरे में चला गया, कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद