लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
लालकुआं। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के द्वारा जनपद में वारंटियों की धर-पकड़ किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं जिस पर लगातार कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में आज प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी सी फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में आज पुलिस द्वारा विगत काफी समय से फरार चल रहे वारंटी विमल चौधरी पुत्र कुंदन चौधरी निवासी वार्ड नम्बर 3 जवाहर नगर लालकुंआ नैनीताल को कब्रिस्तान रोड से गिरफ्तार किया गया वारंटी को मा0 न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, हेड कांस्टेबल त्रिलोक राैतेला व कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा शामिल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!