नैनीताल: यहां पुलिस ने अवैध तमंचों और जिंदा कारतूसों के साथ 5 आरोपियों को दबोचा
रामनगर। लोकसभा चुनाव के तहत उत्तराखंड पुलिस गैंगस्टर और फरार आरोपियों की धरपकड़ कर रही है. इसी क्रम में रामनगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के दो फरार आरोपियों को तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पांच तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव भयमुक्त, शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी पीएन मीणा ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत रामनगर पुलिस ने दो अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और दो अन्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार चन्दन सागर निवासी शिवलालपुर रियूनिया और अंकित उर्फ छोटू निवासी लूटाबड़ रामनगर गैंग बनाकर लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जिससे आम जनता में दहशत व आतंक का माहौल बन गया था। इस पर दोनों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इनके दो साथियों आदित्य निवासी ललितपुर हल्दुआ और भानू प्रताप निवासी पम्पापुरी रामनगर को भी सावल्दे में ढेला पुल के नीचे से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इन चारों के कब्जे से एक-एक अवैध देशी तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। वहीं पुलिस ने मारपीट के मामले में लक्की कश्यप पुत्र संजीव कश्यप निवासी मोतिमहल बम्बाघेर रामनगर को भी गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में एसएसआई मनोज नयाल, एसआई तारा सिंह राणा, जोगा सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, संजय कुमार, जसवीर सिंह, महबूब आलम शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा