नैनीताल: यहां 48 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ के अंतर्गत जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में एसओजी एवं थाना/चौकी प्रभारी द्वारा लगातार नशे के तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान टेढी पुलिया से 50 मीटर नयागांव की ओर कालाढूंगी से वाहन संख्या UK 19 CA 0074 बुलेरो पीकप को चैक किये जाने पर एक युवक के कब्जे से 48 पेटियों में अलग अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब की तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर कालाढूंगी थाने में मु0अ0सं0- 67/23 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: बरसात से पहले भूमि कटाव रोकने की तैयारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

गिरफ्तार अभियुक्त:- मुमत्याज पुत्र मुख्तयार निवासी शिवलालपुर चुंगी रामनगर, जनपद नैनीताल उम्र-28 वर्ष

गिरफ्तारी टीम:-

1- ASI लखबिन्दर सिंह

2- का0 किशन नाथ

3- का0 राजकुमार कम्बोज

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: बरसात से पहले भूमि कटाव रोकने की तैयारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

4- का0 रविन्द्र सिह

5- का0 मिथुन कुमार

6- का0 चालक रणजीत सिंह