नैनीताल: नैनी झील में तैरता मिला महिला का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनी झील में डूबने से अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। और शिनाख्त शुरू कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: बरसात से पहले भूमि कटाव रोकने की तैयारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न नैनी झील में एक शव तैरने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नाव चालकों की मदद से एक महिला के शव को पाषाण देवी मंदिर के पास बरामद किया। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर बोट हाउस क्लब कर्मी चंदन जोशी ने बताया कि उन्होंने सुबह पौने 11 बजे तल्लीताल डांठ पर एक ऐसी ही महिला को तेज कदमों से ठंडी सड़क की ओर जाते हुए देखा, उक्त महिला हल्द्वानी से एक टैक्सी से आई थी। टैक्सी वाले ने अन्य से 200 जबकि उससे 180 रुपए लिए थे। उसे चक्कर जैसे भी आ रहे थे। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस इस आधार पर ही महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।