नैनीताल: यहां हनीमून मनाने आए नव दंपति के बीच हुआ विवाद तो पत्नी को छोड़ पति हो गया फरार…..

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। हनीमून मनाने सरोवर नगरी पहुंचे नवदंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र, खुशियों से खिले चेहरे

पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदलने पर युवक अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़कर चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां रेलवे स्टेशन के पास अश्लील इशारे कर रही थीं महिलाएं, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ घूमने नैनीताल पहुंची थी। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया।