नैनीताल: यहां देर रात वन विभाग को टीम ने पकड़ा आदमखोर बाघ

ख़बर शेयर करें 👉

भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को वन विभाग आखिरकार ट्रॅकुलाइजर कर पकड़ लिय गया है। ट्रैंकुलाइज बाघ को वन विभाग ने रानीबाग रेस्क्यू सेंटर हल्द्वानी भेज दिया है।
वन विभाग के अधिकारी ट्रैंकुलाइज किए बाघ को नरभक्षी होने का अंदेशा जता रहे हैं। हालांकि बाघ के सैंपल को डब्लूआईआई देहरादून भेजकर ही पुष्टि होने की बात कही है

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने देर रात करीब 12:00 बजे ट्रॅकुलाइजर कर बाघ को पकड़ा है. बाघ को रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है जिसने एक गाय का शिकार किया है.इस टीम का नेतृत्व कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु कर रहे थे. खबर मिलते ही उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई जहां देर रात को वन विभाग को टीम को कामयाबी मिली है।

बताया जा रहा की दी रात करीब 12:00 बजे टाइगर गाय के शिकार के लिए घूम रहा था इस दौरान टीम को टाइगर दिखाया जहां टाइगर जंगल की ओर भाग गया लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ तक पहुंच ट्रॅकुलाइजर किया है. डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पकड़ा गया टाइगर फीमेल है डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है कि पकड़ा गया टाइगर आदमखोर है या नही, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पकड़ा गया टाइगर ही महिलाओं को शिकार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad