एसएसपी ने लालकुआं कोतवाली में तैनात SSI को किया लाइन हाजिर, जानिए…..
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सोमवार को लालकुआं कोतवाली का निरीक्षण कर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही कोतवाली क्षेत्र में सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने व सफाई व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। वहीं ड्यूटी रजिस्ट्रर डे अफसर की हाजिरी दर्ज न करने की लापरवाही पर एसएसआई लाइन हाजिर कर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जब ड्यूटी रजिस्टर चेक किया तो उसमें डे अफसर की हाजिरी ही दर्ज नहीं मिली। ड्यूटी अटेंडेंस की लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से मौके पर ही हाजिरी नहीं लगाने वाले एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी ने कहा कि रजिस्टर को मेंटेन रखें। उन्होंने कहा कि लालकुआं कोतवाली को सुंदर एवं सुसज्जित स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!