JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी, 12 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन-1 (जनवरी सत्र) का रिजल्ट जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के अनुसार पहले फाइनल आंसर-की जारी की गई और इसके बाद शाम को परिणाम घोषित कर दिए गए। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा में कुल 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इससे पहले सोमवार सुबह जेईई मेन 2026 सेशन-1 की फाइनल आंसर-की भी वेबसाइट पर अपलोड की गई थी।
ऐसे डाउनलोड करें JEE Main Result 2026 का स्कोरकार्ड
कैंडिडेट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2.होमपेज पर दिख रहे “JEE Main Session 1 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3.अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
4.स्क्रीन पर आपका JEE Main Result 2026 दिखाई देगा।
5.स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक कॉपी सुरक्षित रखें।
जेईई मेन रिजल्ट के आधार पर कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफाई किया जाएगा, जिसके बाद आईआईटी में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही रिजल्ट और संबंधित जानकारी चेक करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।


नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल के बाद खाली कराया गया कोर्ट परिसर
Char Dham Yatra 2026: चारधाम में मोबाइल और रील पर सख्त रोक, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा; जानिए कपाट खुलने की तिथियां…
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 17 फरवरी से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, प्रशासन ने जारी की सलाह
आज का राशिफल (16 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!