उत्तराखंड : यहां नदी का बढ़ा जलस्तर, फंसे ग्रामीण, SDRF ने रस्सियों पर झूलकर बचाई जान,…..देखिए वीडियो
नैनीताल। जिले में बीते 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आज दोपहर तेज बारिश के बाद भीमताल चाफी गांव स्थानीय नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ने से नदी में ग्रामीण फंस गए।
दो ग्रामीण अपनी जान हथेली पर रखकर नदी पार करने में सफल हो गए, लेकिन एक ग्रामीण नदी के बीचों-बीच फंस गया. जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीण के नदी में फंसे होने की सूचना के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत दमकल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण को नदी से बाहर निकाला गया।
नैनीताल अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया चाफी निवासी किशोरी लाल अपने बगीचे में गया था। वापस लौटते समय नदी का बहाव तेज हो गया। जिसमें वह फंस गया। सूचना के बाद पहुंची एसडीआरएफ, एनडीआरएफ फायर सर्विस समेत स्थानीय लोगों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाला।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद