दर्दनाक हादसा: देर रात मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले अंदर सो रहे बुजुर्ग पति-पत्नी
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया।
फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़