उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी; यहां बीचों-बीच भरभरा कर गिरा पुल, मचा हड़कंप,…. देखें वीडियो
उत्तराखंड के कोटद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारी बारिश के चलते मालन नदी पर बना पुल ढह गया है। पुल के बीचो बीच एक हिस्सा गिर गया है इस दौरान पुल पर चल रहे लोगों पर हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों तरफ ट्रैफिक को किसी तरह रोका फिलहाल मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है एसडीएम प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच कर लोगों को पुल से वापस भेजने की कार्यवाही कर रहे हैं। और लोगों को नदी के किनारे से भी दूर किया जा रहा है।
पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह से अब बंद हो चुका है और कोटद्वार सिगड़ी लालढांग हरिद्वार जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो चूका है। करोड़ों की लागत से बना पुल मालन नदी की भेंट चढ़ गया, बेतहासा हुए खनन को भी पुल टूटने का कारण बताया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़