उत्तराखंड : देर रात यहां गहरी खाई मे गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, चालक समेत दो घायल

ख़बर शेयर करें 👉

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में देर रात एक वाहन खाई मे गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक समेत दो घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सतपुली से पौड़ी आ रही एक कार पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर जखेटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है। आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) दुर्घटना में घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुची SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई मे उतरकर दो लोगो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु तुरन्त 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। दो व्यक्तियों के शवो को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad