उत्तराखंड (दुःखद) : यहां गहरी खाई में गिरी कार, 2 महिलाओं की मौत, 4 लोग घायल
पौड़ी। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 534 कुल्हाड़ – बैरगाँव के बीच ग्राम तच्छ्वाड से कोटद्वार जा रही कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही राजस्व,एसडीआरएफ और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची व रेस्क्यू शुरू किया गया।
हादसे में प्रीति पत्नी अनुप पटवाल उम्र 30 वर्ष ग्राम तच्छ्वाड, बैलमती देवी पत्नी माधो सिंह उम्र 75 वर्ष ग्राम रंडस्वा धरासू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसको बेस हॉस्पिटल कोटद्वार रेफर किया गया है। वहीं, सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 21 वर्ष, अर्पित पुत्र अनूप उम्र 8 वर्ष तथा वामिका पुत्री अनूप उम्र 7 माह ग्राम तच्छ्वाड को 108 की मदद से हंस हॉस्पिटल सतपुली पहुँचाया गया है, जहां तीनों का उपचार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी