उत्तराखंड : यहां गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को बनाया निवाला, परिजनों में मचा कोहराम
पौड़ी। जिले में गुलदार का आतंक बना हुआ है। श्रीनगर के ढिकाल गांव में एक गुलदार ने 3 साल की बच्ची को निवाला बना दिया। गांव के लोग जब हल्ला मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़े तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताविक, श्रीनगर के ढिकाल गांव में 3 साल की आयशा पुत्री गणेश नेगी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। घटना के समय आयशा की मम्मी और चाचा घर पर ही थे। जब तक वह आयशा को बचाने के लिए दौड़े।
तब तक गुलदार बच्ची को उठाकर काफी दूर निकल गया था। जब लोग शोर मचाते हुए गुलजार के पीछे-पीछे भागे तो काफी दूरी पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। ढिकाल गांव के पूर्व प्रधान चंद्र सिंह नेगी के अनुसार इससे पहले गुलदार गांव में मवेशियों को अपना निवाला बन रहा था। आए दिन क्षेत्र में गुलदार के दिखाने पर इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचित भी किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़