उत्तराखंड : यहां दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नहाने के दौरान नदी में डूबा, SDRF ने किया शव बरामद
कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में घूमने आए चार युवकों में से एक खोह नदी में डूब गया। हादसा नहाने के दौरान हुआ । पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आज, 26 जुलाई को थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया की कोटद्वार में लालपुल के नीचे खोह नदी में एक युवक बह गया है। मौके पर एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ
तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियाना चलाया। संभावित सभी स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से एक किलो मीटर आगे युवक लवी शर्मा उम्र 25 वर्ष पुत्र ज्ञान चंद, निवासी सुरई बाजार बिजनौर का शव नदी के बीच पाया गया। टीम द्वारा अत्यंत जोखिम लेते हुए शव तक पहुँच बनाई और शव को नदी से बाहर निकालकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!