उत्तराखंड : यहां प्रधानाधियापिका द्वारा बच्चों से कपड़े व बर्तन धुलवाने का वीडियो हुआ वायरल,….हुई निलंबित
पौड़ी। उत्तराखंड में शिक्षकों के लापरवाही के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, जहां पौड़ी जिले में बच्चों से बर्तन कपड़े धुलवाने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया गया है।
दरअसल, पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भादसी की एक वीडियो जून माह में सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसमें स्कूल की एक छात्रा शिक्षिका के घर के कपड़े और बर्तन धो रही थी। 7 जुलाई को इस मामले में उप शिक्षा अधिकारी यम्केश्वर ने विद्यालय का स्थली निरीक्षण किया जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 26 जून को यह वीडियो बनाया था।
पूछताछ में एक छात्रा ने कपड़े और बर्तन धोने की बात भी स्वीकारी जिस पर प्रधानाध्यापिका से जवाब मांगा गया तो प्रधानाध्यापिका ने कहा कि उनके हाथ में चोट लग गई थी, उस समय छात्रा ने कपड़े तार पर सुखाने के लिए डाले थे लेकिन उन्होंने छात्रा से कपड़े नहीं धुलवाये।
मामले में प्रधानाध्यापिका को उप शिक्षा अधिकारी यम्केश्वर कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है। DEO बेसिक ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल को सौंपकर 20 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!