पिथौरागढ़: यहां आकाशीय बिजली गिरने आए 85 बकरियों की मौत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकासखंड में अचानक तेज अंधड़ और तूफान आ गया। इस दौरान विकास खंड के विभिन्न गांवों के पशुपालकों की करीब 85 बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम मुनस्यारी विकास खंड के होकरा, गोला, खोयम गांव निवासी जसमल सिंह, गंगा सिंह, किशन सिंह, सुर सिंह, जगदीश सिंह और मान सिंह अपनी बकरियों को चराने के लिए पास के जंगल में ले गए थे। इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज अंधड़ के साथ तूफान आने लगा।
इस बीच तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे चपेट में आने से जंगल में चर रही करीब 85 बकरियों की मौत हो गई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भगत वाछमी ने बताया कि ग्रामीण पशुपालन कर अपने परिवार को गुजर बसर करते थे। लेकिन अचानक हुई इस घटना के बाद इन पशुपालकों की कमर टूट गई है।
वाछमी ने कहा है कि, इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस कारण अब उनकी आजीविका प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। वाछमी ने जिला प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को आपदा मद से मुआवजा दिए जाने की मांग की है ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक