उत्तराखंड: यहां यात्रियों से भरी बोलेरो नदी में गिरी, 6 लोगों की मौत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। आज वियजदशमी के दिन लखनपुर के पास पर्यटकों को ले जा रही एक बोलेरो काली नदी में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार 06 लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को विजयदशमी पर्व के दिन कुछ पर्यटक आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे। उनका वाहन संख्या यूके 04 टीवी 2734 गुंजी से धारचूला जाते समय तंपा मंदिर के पास गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत