दुःखद : शिलांग में ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान देवभूमि का लाल शहीद
उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रुद्रप्रयाग के फलाई गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह भंडारी देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। कुलदीप सिंह भंडारी 35 असम राइफल में तैनात और शिलांग में उनकी पोस्टिंग थी। देर शाम उनका पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है और रविवार को पैतृक घाट पर उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुलदीप सिंह भंडारी एक ऑपरेशन के सदस्य थे जिसमें वह शहीद हुए हैं। फलई गांव के प्रधान विजय पाल सिंह राणा ने बताया कि घटना के बारे में शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली थी।
हवलदार कुलदीप भंडारी पिछले कुछ समय से शिलांग में तैनात थे। उनके शहादत की खबर के सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कुलदीप सिंह डेढ़ महीने पहले ही घर आए थे। उनके घर पर बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़