उत्तराखंड : यहां सुबह-सुबह बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग सम्राट होटल के पास एक वाहन के खाई में गिरने से ड्राइवर घायल हो गया। आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक पोखलंड वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोकलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था।
SDRF द्वारा उक्त घायक व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
घायल व्यक्ति का नाम
किसान चन्द उम्र – 54 पुत्र गुमान चन्द।
निवासी– पिथौरागढ़

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर