उत्तराखंड : यहां खड़ी कार खाई में जा गिरी, मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आज अभी तक तीन हादसों में सात लोगों की जान चली गई है। अब खांकरा, रुद्रप्रयाग से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां वाहन दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है।एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से शव निकाले। दोनों मरने वाली महिलाएं मां-बेटी थी। जिसमे कमला देवी उम्र 60 वर्ष, नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग व लक्ष्मी देवी उम्र 45 वर्ष, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक आज 27 जून मंगलवार को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि खांकरा में एक कार लगभग 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
यह सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से एसडीआरएफ टीम एएसआई शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए।
घटनास्थल पर पहुँचकर पता चला की वाहन आल्टो में तीन लोग सवार थे जो देहरादून की तरफ आ रहे थे। खांकरा में वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत लघुशंका हेतु बाहर निकला व हैंड ब्रेक लगाना भूल गया।
हैंड ब्रेक न लगे होने व ढाल पर गाड़ी खड़ी होने की वजह से वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी ,दोनों महिलाएं मां-बेटी बताई जा रही हैं। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई से दोनों महिलाओं के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सौप दिया गया।
रेस्क्यू टीम में एएसआई शेखर चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, आरक्षी सुभाष चंद्र, आरक्षी कैलाश परगई, उपनल चालक विमल रावत शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने दी दीपावली की बधाई, हर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
दीपावली पर कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल का संदेश, लालकुआं की खुशहाली और विकास की कामना
आज का राशिफल (08 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
घरों में जलेंगे दीप, जेल में कटेगी दीपावली! मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को कोर्ट से झटका, भतीजे समेत भेजे गए जेल
लालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत नाजुक