उत्तराखंड : यहां रोपवे में आसमान में ही फसें रहे बीजेपी विधायक समेत 60 लोग
टिहरी। सुरकंडा माता के दर्शनों को गए टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय के साथ साथ श्रद्धालुओं की जान उस वक्त हलक में फंस गई, जब लौटते समय अचानक ही रोपवे की ट्रालियां हवा में थम गई। करीब आधे घंटे बाद तकनीकी दिक्कत दूर होने पर सभी को रोपवे के प्लेटफार्म पर सुरक्षित उतारा गया।
जानकारी के मुताबिक किशोर उपाध्याय कुछ कार्यकर्ताओं के आज मां सुरकंडा के दर्शनों को गए थे। वापसी के दौरान करीब पौने 5 बजे ट्राली टावर नंबर 4 के पास आकर अचानक ही रुक गई। जिसके चलते सभी भयभीत हो गए। लगभग आधे घंटे बाद टेक्नीकल फॉल्ट ठीक किए जाने के बाद सभी 16 ट्रालियां रोपवे के प्लेटफार्म पर सुरक्षित पहुंचाई गई।
विधायक किशोर उपाध्याय ने इस घटना को गंभीर बताया। कहा कि हम किसी की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते। इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। रोपवे संचालक कंपनी को इसे जल्द ठीक करना चाहिए। बताया गया कि उन्होंने प्रशासन को भी रोपवे संचालन की लगातार निगरानी करने को भी कहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी