उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से एक बेहद दुःखद सड़क हादसे की खबर आई है। यहां भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ- पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास शुक्रवार को एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार चार महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम शवों को खाई से बाहर निकाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में भिलंगना ब्लाक के सेंदुल पटुड़गांव मोटर मार्ग पर राजागांव कोठियाणा के पास ( राजस्व क्षेत्र ) में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार रजागांव से घनसाली होल्टा जयेली की ओर आ रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में पलट गई।
हादसे में कार सवार 4 महिला और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक होल्टा नैलचामी के बताए जा रहे है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक ही गांव के पांच लोगों की मौत के बाद होल्टा गांव में मातम पसर गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
मृतकों की सूची-
गबर सिंह पुत्र थेपड सिंह (उम्र 63 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, टिहरी
बबली देवी पत्नी गबर सिंह, (उम्र 59 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, टिहरी
तुलसी देवी पत्नी भगवान सिंह, (उम्र 65 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, टिहरी
सोना देवी पत्नी सरोप सिंह, (उम्र 55 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, टिहरी
उर्मिला देवी पत्नी राय सिंह, (उम्र 50 वर्ष), निवासी- होल्टा गांव, टिहरी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी