उत्तराखंड : यहां दर्दनाक हादसा, कार के परखच्चे उड़े, पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के टिहरी जनपद में एक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा तहसील जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत जाखणीधार-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पेटव गांव के समीप हुआ।

कार सड़क से 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक मदन सिंह 75 और उनकी पत्नी सुंदरा देवी 70 शुक्रवार को देहरादून से अपने गांव पुनाणु जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पलट गई।

नई टिहरी कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि लगभग ढाई बजे पेटव गांव को जाने वाली कच्ची रोड पर गाड़ी गिरने से कार चालक मदन सिंह 75 और उनकी पत्नी सुंदरा देवी 70 की मौत हो गई। मदन सिंह रिटायर फौजी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण खराब मौसम और कोहरा को माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad