Uttarakhand: यहां गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, दो की मौत, 11 लोग घायल…
टिहरी। उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला टिहरी जनपद का है जहां रविवार को जिले में टाटा सूमो वाहन गहरी खाई में जा गिरा इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास सुबह लगभग साढ़े दस बजे गजा से चम्बा जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में धर्मवीर असवाल 45 पुत्र कर्म सिंह असवाल निवासी कठुड़ टिहरी और कुमारी रितिका 22 निवासी फलसारी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि विकास पांडे 35 निवासी मटियाली, साक्षी 19 निवासी पाली, कलापति 60 निवासी उत्तरकाशी, विरेंद्र 52 निवासी फलसारी, सृष्टि 11 पुत्री अनिल, पूजा 22 पुत्री खुशीराम निवासी पाली, अंश 8 पुत्र अनिल और गौतम 19 पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी, गौतम19 पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी, दीपा देवी 65 पुत्र कुंदन लाल निवासी पलोगी, प्रकाशी 35 पुत्री अनिल निवासी खांड और अदिति डेढ़ साल पुत्री विकास पांडे निवासी मठियाली घायल हो गए। शवों को खाई से निकालने में पुलिस टीम सहित स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। घायलों को गजा स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भेजा जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज