उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन की मौत, एक घायल
टिहरी। कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को पुलिस ने बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी मिलते ही कीर्तिंनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि वाहन (UK07TB-0358) करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था। खाई में जाकर पुलिस वाहन सवार चारों लोगों को ऊपर लेकर आई, लेकिन उससे पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे मरने वालों में 36 साल के पंकज निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल, रमेश लाल (40 वर्ष) निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल व गणेश (31 वर्ष) निवासी अमरोली हैं।
बताया गया कि वाहन गणेश चला रहा था। इनके अलावा इस हादसे में मनोज (29 वर्ष) निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हुआ है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ था। कार खाई में गिरने की वजह से दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़