उत्तराखंड : बारिश का कहर, यहां उफनाते गदेरे में बही 10वीं की छात्रा
टिहरी। उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश से नदी नाले उफान पर है तो वहीं टिहरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घनसाली की बालगंगा तहसील में स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनिमत रही कि छात्रा ग्रामीणों की मदद से मौत के मुंह से बचकर आ सकी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में एक 10 वर्षीय छात्रा, काशिश पुत्री मनोज लाल, उफनते हुए गदेरे में बह गई। यह घटना उस समय हुई, जब वह शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज केपार्स स्कूल जा रही थी। इस दौरान, वह छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। इस भयानक स्थिति में, उन्होंने खुद को खतरे में डालकर छात्रा को बाहर निकाला, जिससे उन्हें जान बची। छात्रा को उन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज