उत्तराखंड: यहां सेल्फी लेते हुए नही गिरी थी महिला, पति निकला हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टिहरी। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास सौड़पानी में बीती 2 अगस्त को देवप्रयाग के सौड़पानी के पास एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गयी थी। मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि महिला सेल्फी लेते वक्त पहाड़ी से नीचे गिर गयी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा लगातार 2 दिन तक राहत कार्य करके बमुश्किल महिला का शव खाई से निकाला था।
ऋषिकेश मार्ग पर सौड़पाणी में मंगलवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे मुरादाबाद निवासी सैनी दंपति कुछ देर के लिए रुके थे। पुलिस के अनुसार पति राहुल सैनी जहां पहाड़ी की ओर खड़ा था, वहीं उनकी 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका सड़क किनारे सेल्फी लेनी लगी। जहां संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरी।
अब इस मामले मे नया मोड़ आ गया जहाँ मृतका के भाई गौरव कुमार ने टिहरी पुलिस को 5 अगस्त को सौंपी तहरीर मे यह कहा था कि उसकी बहन की हत्या उसके जीजा राहुल द्वारा की गई है। गौरव ने बताया कि उसकी बहन ने राहुल से 7 जुलाई को शादी की थी इसका राहुल के परिजन विरोध कर रहे थे, शादी के बाद राहुल द्वारा प्रियंका पर दहेज के दबाव बना रहा था और इस कारण प्रियंका मानसिक तनाव से ग्रसित थी। इस दौरान दोनों केदारनाथ घूमने आए तो यही राहुल ने प्रियंका को मारने की साजिश रची। साजिश के तहत सुनसान जगह देख राहुल ने प्रियंका को खाई में धकेल दिए जिससे उसकी मौत हो गयी।
इस मामले मे पुलिस द्वारा आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी