बड़ी खबर (खटीमा): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे। लोहिया हेड हेलीपैड पर उनके स्वागत में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुष्प भेंट कर अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड हेलीपैड और कैम्प कार्यालय पर जनसंवाद के दौरान आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

वनबसा जाते समय मुख्यमंत्री ने सनिया नाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अवगत कराया कि नाले में बड़े मगरमच्छ देखे गए हैं, जिससे आम नागरिकों को खतरा बना हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, सीओ आरडी मठपाल सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad