ऊधमसिंह नगर में रोजगार का मौका: बजाज ऑटो में असेंबली तकनीशियन समेत इन पदों पर होगी भर्ती, 12-13 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव
रुद्रपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 12 और 13 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें LabourNet Services Pvt. Ltd., रुद्रपुर के प्रतिनिधि शामिल होंगे और Learn & Earn Scheme के तहत बजाज ऑटो लिमिटेड, पंतनगर के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में असेंबली तकनीशियन, उत्पादन प्रशिक्षु और गुणवत्ता प्रशिक्षु पदों के लिए साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
इन स्थानों पर होगा प्लेसमेंट ड्राइव
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
12 अगस्त: विकासखंड सभागार, खटीमा — सुबह 10 बजे से
13 अगस्त: नगर सेवायोजन कार्यालय, सूत मिल रोड, निकट आईटीआई युवक, काशीपुर — सुबह 10 बजे से
कौन कर सकता है आवेदन?
इस रोजगार मेले में 18 से 26 वर्ष की आयु के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या स्नातक उत्तीर्ण इच्छुक बेरोजगार युवा पात्र होंगे।
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और सीवी लेकर पहुंचना होगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने खर्च पर निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए 05944-250691, 9354460971 और 7065221141 पर संपर्क किया जा सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


रामनगर टैक्स बार की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित; मौ. फिरोज अंसारी अध्यक्ष और मनु अग्रवाल बने महासचिव
आज का राशिफल (11 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! 5 जिलों में तेज बारिश और गर्जन का अलर्ट
उत्तराखंड: चमोली में अचानक आया जलसैलाब, वैली ब्रिज और वाहन बहा; BRO ऑपरेटर के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू टीमें रवाना