उधमसिंह नगर में भीषण हादसा! कार-बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उधमसिंह नगर जिले के खटीमा-सितारगंज नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। विडौरा-मझोला क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार और बाइक आग की लपटों में घिर गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार लोग मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी बाइक सवार युवकों को नहीं बचा सके।
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोगों को आग फैलने से पहले बाहर निकलने का मौका मिल गया, लेकिन हादसे के बाद चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक दिल्ली नंबर की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सामान्य कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बाइक के पंजीकरण के आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही फरार कार चालक और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में आंदोलन का शंखनाद, राजस्व गांव और गौला नदी के स्थायी तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू
गांधी जयंती पर लक्ष्य संस्था ने संदीपन घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक वेस्ट एकत्र कर दिया स्वच्छता का संदेश
हल्दूचौड़: ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए सांसद अजय भट्ट
लालकुआं (दु:खद): तेज रफ्तार ने उजाड़ दिया परिवार, 35 वर्षीय मनोज की मौत; दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, चलाया स्वच्छता अभियान