लालकुआं : बिंदुखत्ता निवासी युवक चार दिन से लापता था,अब इस हालत में मिला शव
लालकुआं। चार दिनों से लापता बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला निवासी युवक का शव नगला बाईपास के जंगल से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बााद पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व घोड़ानाला निवासी 32 वर्षीय राकेश उर्फ हरपाल छह दिसंबर की सुबह घर से निकला था लेकिन वह फिर वापस नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी की जानकारी परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। आज नंगला के नजदीक रहने वाले कुछ ग्रामीण घास लेने के लिए जंगल में गए तो उन्हें राकेश का शव जंगल में पड़ा दिखा। जंगल में शव मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पंतनगर थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा मृतक की शिनाख्त करवाई।
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया युवक की मृत्यु हाथियों के हमले में हुई प्रतीत हो रही है। मौके पर पंतनगर पुलिस के साथ-साथ लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है, साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट भी घटना की जांच करने में जुट गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज