उधमसिंह नगर: यहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार

बाजपुर। उधमसिंह नगर जनपद में पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते बाजपुर स्थित सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने एक महिला को प्रतिबंधित 75 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
पुलिज़ से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श नगर की गड्ढा कॉलोनी में एक महिला नशीले इंजेक्शन बेचने का काम कर रही है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक महिला को 75 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम रिहाना बेगम बताया है। पुलिस ने शनिवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय भेज दिया है।
इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। इसी के चलते पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।