Uttarakhand : यहां युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ऊधमसिंह नगर। जिले के काशीपुर से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां युवक ने किशोरी को हवस का शिकार बना दिया। इससे आहत किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी व्यक्ति ने थाना आईटीआई पुलिस को तहरीर सौंपकर यहीं के ललित पुत्र सतीश पर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा दुष्कर्म से आहत होकर उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता, 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना एसआई बबीता गोस्वामी को सौंपी।
26 सितंबर को हुए उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थाना एसआई बबीता गोस्वामी और कांस्टेबल सुरेन्द्र काम्बोज द्वारा शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद