उत्तराखंड: यहां फिर बस हादसा, 30 लोग थे सवार, कई घायल
उत्तरकाशी। जखोल से से देहरादून जा रही उत्तराखण्ड परिवहन निगम की एक बस संख्या UK 7 PA 4177 आज सुबह सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना मिली है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है।
मोरी से घटना स्थल के लिए एम्बुलेंस भेजी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने की व्यवस्था करने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व पुलिस विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई है।
प्राप्त सूचना के अनुसार इस बस में 30 लोग सवार थे। जखोल से 2 किलोमीटर आगे निकलने के बाद ही सुनकुंडी गांव के पास बस सड़क के बाहरी किनारे पर पलट गई थी। बस में सवार सात लोगों के सामान्य रूप से घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है बाकी लोग सुरक्षित हैं । जिलाधिकारी ने इस बस में सवार जखोल गांव के सुरेंद्र सिंह तथा अन्य लोगों से दूरभाष पर पर बात कर इस घटना और यात्रियों की कुशलता के बारे में जानकारी ली।
उक्त बस में लगभग 30 लोग सवार थे जिनमें से वाहन परिचालक द्वारा 17 लोगों के टिकट बनाए गए थे अन्य के टिकट बनाए जा रहे थे जखोल से लगभग 2 किलोमीटर आगे सुन कुंडी के पास उक्त बस रोड से बाहर पलट गई जिस कारण इसमें सवार 07 लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें CHC मोरी भेजा गया है अन्य सभी को उक्त बस से बाहर निकाल दिया गया है अन्य सभी सामान्य है जो की अपने-अपने गंतव्य को चले गए हैं।बताया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!