उत्तराखंड: यहां होमस्टे में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,…जांच में जुटी पुलिस
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक होमस्टे में नौकरी करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव फंदे से लटका मिला। परिजन व ग्रामीणों ने युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए हुए पुलिस को शव उतारने नहीं दिया। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर युवती के शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति का संगमचट्टी क्षेत्र के कफनील गांव में होमस्टे है। इस होमस्टे में भंकोली गांव निवासी अमृता रावत (18) पिछले एक साल से नौकरी करती थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अमृता का शव होमस्टे के उसी कमरे में लटका मिला, जिसमें वह रहती थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के मौके पर पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा सका. ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. होमस्टे के मालिक और एक कर्मचारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. अमृता होमस्टे के मालिक के बच्चों की देखभाल करती थी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना