उत्तराखंड: यहां सुबह-सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप आया है. शनिवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई. फिलहाल, इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
उत्तरकाशी में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. जब भूकंप आया, तब लोग गहरी नींद में सोए थे. भूकंप के झटके से उनकी नींद खुली. इसके बाद डरे-सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. उत्तरकाशी में 24 घंटे के भीतर यह तीसरी बार है, जब भूकंप के झटके महसूस हुए हैं.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तरकाशी में शनिवार सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया. भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई. हालांकि, इससे जिले में फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!