उत्तराखंड : यहां खेत मे काम कर रहे चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली,….एक की मौत, तीन घायल
पुरोला। उत्तरकाशी जिले के पुरोला में बड़ा हादसा हो गया। कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरोला तहसील के ग्राम कंडियाल गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से अभिषेक उम्र 20 वर्ष पुत्र धीरपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि निखिल उम्र 17 वर्ष पुत्र खुशपाल अशोक उम्र 14 वर्ष पुत्र धीरपाल व चंद्र सिंह उम्र 58 वर्ष पुत्र जयपाल सिंह गंभीर घायल हो गए।
घायलों को बर्फिया लाला जुवांठा जिला उप चिकित्सालय पुरोला में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है सभी लोग क्यारियों में धान की रोपाई का काम कर रहे थे। युवक की असमय दर्दनाक मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!