उत्तराखंड : यहां जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। महिला का शव बरामद हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना उततरकाशी के चिन्यालीसौड़ प्रखंड के ग्राम पंचायत बड़ीमणि गांव की है।
जानकारी के अनुसार बड़ीमणि गांव की 32 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी सुंदरलाल रोजाना की तरह करीब साढ़े पांच बजे अपने खेतों में घास काट रही थी. तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. गुलदार से जान बचाने के लिए सुनीता देवी ने काफी संघर्ष किया, लेकिन आखिर वह आदमखोर गुलदार से अपनी जान नहीं बचा सकी. उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सुनीता के अचानक चले जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है. अब क्षेत्र में गुलदार हमले से ग्रामीण काफी दहशत में हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की है.
शनिवार को बड़ीमणि गांव में घास काटने गई महिला की मौत की खबर करीब देर शाम 7 बजे घटना का पता चलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने राजस्व विभाग एवं वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए।
जनपद मुख्यालय से बड़ी मणि गांव की दूरी लगभग 70 किमी है। जबकि वहां से घटना स्थल करीब 2 किमी पैदल मार्ग है। राजस्व व वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और शव का पंचनामा भरकर बॉडी को रिकवर कर नीचे लाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने वन विभाग को प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!