उत्तराखंड: यहां श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां अहमदाबाद, गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री हाईवे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 18 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के तीर्थयात्री टैम्पोट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 से आज बुधवार को गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इस दौरान सोनगाड़ के पास वाहन का ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं, 08 लोगों को हल्की चोटें आयी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई