उत्तराखंड: यहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी. मच गई चीख पुकार
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा बैंड के पास एक यात्रियों से भरी बस पलट गयी. वाहन में कर्नाटक के 40 तीर्थयात्री सवार थे. इनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई हुई हैं. घायल तीर्थयात्रियों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से पीएचसी ब्रह्मखाल लाया गया. सभी तीर्थयात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कर्नाटक के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पलट गई. बस में सवार तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम के बाद गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे. अभी तीर्थयात्रियों की बस यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यार के पास पहुंची थी कि अचानक वाहन पलट गया. बस पलटने पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. तीर्थयात्रियों की चीख-पुकार दूर-दूर तक सुनाई देने लगी. स्थानीय लोगों ने शोरगुल सुना तो वो दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही अन्य स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. इसके साथ ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भी हादसा स्थल पर पहुंची. टीम ने रेस्क्यू कर सभी तीर्थयात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं मौके पर एएचआईडीसीएल के कर्मचारियों ने भी बस को अपने मशीन से उठा कर सड़क के किनारे किया. जिसके बाद प्रशासन ने सभी यात्रियों को स्थानीय गाड़ी में बैठाकर वहां से जिला मुख्यालय भेजा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!